अभी अभी
  1. गैस उपभोक्ता अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे ई केवाईसी
  2. सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्य्मंत्री की शपथ
  3. नंद किशोर यादव को नागालैंड का राजयपाल नियुक्त किया गया
  4. दिनारा विधायक अलोक सिंह बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
  5. प्लेन क्रैश मे महाराष्ट्र के उपमुख़्यमंत्री अजित पवार का निधन
  6. मस्जिद के बाहर पुलिस पर् पथराव

जौनपुर। मछलीशहर तहशील  मुकदमे की पैरवी में आये वादकारी  बजरंगी लाल(70साल) की मौत हो गई।घटना के कारण तहशील  परिसर में  हड़कंप मच गया। अधिवक्ता के अनुसार खतौनी पर पूर्वजों के नाम गलत होने से पर उसे सही कराने के लिए एस डी एम कोर्ट में229बी का मुकदमा एक साल से लंबित था,जिसकी तारीख आज सोमवार को थी। मुकदमा के लिए बजरंगी लाल ने  अधिवक्ता  माणिक चंद्रा चौरसिया को जिम्मेदारी दी थी, जिसकी तारीख सोमवार को थी। अधिवक्ता एक अन्य मुकदमे के तारीख लेने कोर्ट गए थे,उनके  इंतजार में बजरंगी अधिवक्ता संघ के सभागार में लगे  कुर्सी पर बैठ गए।कुछ देर बाद वे कुर्सी से नीचे गिर पड़े। तुरन्त सूचना अधिवक्ता को दी गई और एम्बुलेंस से उसे सामुदायिक केंद्र ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार उसकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुए है। परिजनों के मुताबिक बजरंगी हृदय रोग से पीड़ित थे।

RELATED TOPICS